[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकास खिचड़ ने शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता:5 हजार शूटर्स ने लिया था हिस्सा, देहरादून में हुई थी चैंपियनशिप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

विकास खिचड़ ने शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता:5 हजार शूटर्स ने लिया था हिस्सा, देहरादून में हुई थी चैंपियनशिप

विकास खिचड़ ने शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता:5 हजार शूटर्स ने लिया था हिस्सा, देहरादून में हुई थी चैंपियनशिप

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर के शूटर विकास खिचड़ ने देहरादून में आयोजित 35वीं जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहर के एक निजी शूटिंग अकैडमी के खिलाड़ी विकास ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल डीफ स्पर्धा में 300 में से 264 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से सरदारशहर, चूरू जिले और अकैडमी में खुशी का माहौल है।

करीब 5 हजार शूटर्स ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

कोच प्रदीप सिंह सिरसला ने बताया कि देहरादून में आयोजित इस चैंपियनशिप में करीब 5 हजार शूटर्स ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विकास ने अपनी मेहनत, अभ्यास और सटीक निशाने के दम पर सिल्वर मेडल हासिल किया। कोच ने विकास की इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत के साथ परिवार के सहयोग को भी दिया। उन्होंने विकास के पिता राजेंद्र खिचड़ और परिवार के सदस्यों के समर्थन की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77