चिड़ावा के सीनियर सर्जन को मिला ‘शब्दाक्षर सम्मान’:प्रेरणादायक रचनाओं की हुई सराहना; अखिल भारतीय साहित्यकार संस्था ने किया सम्मानित
चिड़ावा के सीनियर सर्जन को मिला 'शब्दाक्षर सम्मान':प्रेरणादायक रचनाओं की हुई सराहना; अखिल भारतीय साहित्यकार संस्था ने किया सम्मानित
चिड़ावा : चिड़ावा के सीनियर सर्जन और साहित्यकार डॉ. एलके शर्मा को हरियाणा के भिवानी में ‘शब्दाक्षर सम्मान’ से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान अखिल भारतीय साहित्यकार संस्था शब्दाक्षर के वार्षिकोत्सव में उनकी प्रेरणास्पद साहित्यिक रचनाओं के लिए दिया गया। इस उपलब्धि से चिड़ावा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रशस्ति पत्र और साफा पहनाकर किया सम्मानित
समारोह में डॉ. एलके शर्मा को प्रशस्ति पत्र, सत्कार-दुपट्टा, साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान और प्रेरणादायक रचनाओं की सराहना की गई।
कार्यक्रम में सुनाईं अपनी कविताएं
वार्षिकोत्सव में संस्था प्रमुख रविप्रताप सिंह, संरक्षक बुद्धिनाथ मिश्रा, दयाशंकर जांगिड़ और डॉ. मुरलीधर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. एलके शर्मा ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े विषयों पर उत्साह देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2487968


