सादुलपुर में मतदान के बाद दो प्रत्याशियों के परिवार भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट, 14 घायल; दो गंभीर को रेफर किया
सादुलपुर में मतदान के बाद दो प्रत्याशियों के परिवार भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट, 14 घायल; दो गंभीर को रेफर किया
सादुलपुर : सादुलपुर में नगर पालिका चुनाव के मतदान के बाद बुधवार देर शाम वार्ड 26 में दो उम्मीदवारों के परिवारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। घटना में 14 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग एजेंट मतदान केंद्र से बाहर निकले थे। इसी दौरान वार्ड 26 से चुनाव लड़ रहे एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी के परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया। झगड़े में तीन-चार लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आईं, इनमें एक महिला भी शामिल है।
14 घायलों को अस्पताल लाया गया
घटना के बाद बड़ी संख्या में घायल उपजिला अस्पताल पहुंचे। पीएमओ डॉ. संतोष भगासरा ने बताया कि मोहम्मद आजाद, याकूब, बतूल बानो, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद आरिफ असलम, मोहम्मद आरिफ पुत्र रफीक, मोहम्मद आसिफ, आमीन, सद्दाम खान, आजम अली, सलीम, साबिर और आदिल समेत 14 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इनमें मोहम्मद यूनुस पुत्र यासान और मोहम्मद आजाद को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।
अस्पताल पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस भी उपजिला अस्पताल पहुंची। एसएचओ राजेश कुमार ने घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसएचओ ने बताया कि दो परिवारों के बीच झगड़े की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365941

