सरगोठ में टैंपो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 श्रद्धालु घायल:जीण माताजी से लौट रहे थे, जयपुर रेफर; ट्रैक्टर ड्राइवर फरार
सरगोठ में टैंपो-ट्रैक्टर की टक्कर, 4 श्रद्धालु घायल:जीण माताजी से लौट रहे थे, जयपुर रेफर; ट्रैक्टर ड्राइवर फरार
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एसकेएस रिको मोड़ सरगोठ के पास गुरुवार को टैंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
जीण माताजी के दर्शन करने गए थे
पुलिस ने बताया कि राजावास निवासी रामस्वरूप, श्रवण, मीरा देवी और जयश्री जीण माताजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे टैंपो से अपने गांव राजावास लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंपो पलट गया और चारों श्रद्धालु करीब 10 फीट दूर जा गिरे। धमाके की आवाज और श्रद्धालुओं की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी निजी गाड़ियों से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त टैंपो को सड़क से हटवाया और यातायात को दोबारा चालू करवाया।
पुलिस के अनुसार, राजावास गांव से करीब ढाई सौ श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए जीण माताजी पहुंचे थे। दर्शन के बाद वे अलग-अलग वाहनों से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही अन्य श्रद्धालु और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2365996


