जीण माता क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध लकड़ियों से भरी दो गाड़ियां पकड़ी, दोनों ड्राइवर्स पर केस दर्ज
जीण माता क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध लकड़ियों से भरी दो गाड़ियां पकड़ी, दोनों ड्राइवर्स पर केस दर्ज
रानौली : जीण माता क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप को जब्त किया है। दोनों मामलों में ड्राइवर्स के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 41 व 42 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन संरक्षक सीकर प्रदीप कुमार (IFS) के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने 9 सितंबर की रात चौपटा-रुपगढ़ क्षेत्र में नाकाबंदी की। गश्त के दौरान रुपगढ़ चौराहे के पास खुड़ की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। उसे रोककर जांच करने पर उसमें पंचमेल जलाऊ लकड़ियां भरी मिलीं।
टीम ने बताया कि पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम भरत सिंह निवासी काटिया बताया। लकड़ियों के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह कई सालों से लकड़ी का व्यापार कर रहा है। विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दांता रेंज कार्यालय में सरकारी अभिरक्षा में खड़ा करवाया।
इसी तरह 10 सितंबर को सुबह करीब 11:50 बजे किया-गोवटी-कोछोर तिराहे के पास गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक पिकअप को रोककर जांच की। इसमें अवैध हरी लकड़ियां मिलीं। ड्राइवर ने अपना नाम महीपाल मीणा निवासी महरौली, तहसील श्रीमाधोपुर बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले 5-6 सालों से इलाके से लकड़ी खरीदकर आरामशीनों पर कटवाता है और दिल्ली-हरियाणा में बड़े वाहनों से सप्लाई करता है।
इस कार्रवाई में रेंजर विजय कुमार फगेड़िया, सुनीता, रामस्वरूप मीणा, सुरेंद्र नागोरा, अर्जुन सिंह, शंकर सिंह शेखावत, बिरदीचंद और ओमेंद्र सिंह सहित वन विभाग के कई कर्मचारी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365975


