चूरू में 54 साल के व्यक्ति पर सूअर का हमला:पैर में गंभीर चोट आई, अस्पताल में भर्ती; शहर में बढ़ रहा सूअरों का आतंक
चूरू में 54 साल के व्यक्ति पर सूअर का हमला:पैर में गंभीर चोट आई, अस्पताल में भर्ती; शहर में बढ़ रहा सूअरों का आतंक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू शहर के रतनगढ़ सरदारशहर तिराहा पर गुरुवार को एक सूअर ने 54 साल के व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर सूअर को भगाया। घायल व्यक्ति को तुरंत एक निजी गाड़ी से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया।
वार्ड पांच निवासी इब्राहीम खां ने अस्पताल में बताया कि गुरुवार को वे घर से ईंट मार्केट जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक एक सूअर ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि उनके पास एक छोटा डंडा था, जिससे बचाव करने पर सूअर भागा, लेकिन तब तक उनके पैर में गंभीर चोट लग चुकी थी। इब्राहीम खां पर हमले की खबर मिलते ही उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वे उन्हें निजी गाड़ी से डीबी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि चूरू में आवारा सूअरों का आतंक काफी बढ़ गया है। करीब एक हफ्ते पहले भी एक सूअर ने घर के सामने खेल रहे सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया था। उस बच्चे का भी अस्पताल में इलाज किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365940

