[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल भवन गिरा, बच्चे 3 किमी दूर पढ़ने को मजबूर:खेजड़ा अगुणा में नए भवन की मंजूरी का इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्कूल भवन गिरा, बच्चे 3 किमी दूर पढ़ने को मजबूर:खेजड़ा अगुणा में नए भवन की मंजूरी का इंतजार

स्कूल भवन गिरा, बच्चे 3 किमी दूर पढ़ने को मजबूर:खेजड़ा अगुणा में नए भवन की मंजूरी का इंतजार

सरदारशहर : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेजड़ा अगुणा के बच्चों की पढ़ाई लंबे समय से प्रभावित है। स्कूल का भवन गिरा दिया गया है, जिसकी वजह से बच्चों को पढ़ने के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। अभिभावक इस बात से नाराज हैं। विद्यालय में पहले चार कमरे थे। सितंबर 2025 के एक आदेश के बाद इन्हें गिरा दिया गया। भवन टूटने के बाद अब स्कूल परिसर में बच्चों के लिए एक भी क्लासरूम नहीं बचा है।

भवन गिराने के बाद बच्चों के लिए अस्थायी इंतजाम पुराने स्कूल से करीब 3 किलोमीटर दूर किए गए हैं। ज्यादा दूर होने की वजह से कई बच्चे इस स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बच्चों को मेन रोड पार करके दूर स्थित स्कूल जाना पड़ता है, जिससे अभिभावक भी परेशान हैं।

स्कूल भवन टूटे करीब एक साल हो गया है, लेकिन नए भवन के निर्माण को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इससे विद्यार्थी और अभिभावक उलझन में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्कूल गांव की दलित बस्ती में है और यहां के ज्यादातर बच्चे आसपास के परिवारों से आते हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल को गांव के पास ही चलाने के लिए तुरंत कोई अस्थायी इंतजाम किया जाए और नए भवन का निर्माण जल्द शुरू हो। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों, सीबीईओ कार्यालय और उपखंड अधिकारी को कई बार लिखित शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

Related Articles