[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

93 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षाविद् हाजी शेख नियाजुल हक गोरी ने किया मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

93 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षाविद् हाजी शेख नियाजुल हक गोरी ने किया मतदान

93 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षाविद् हाजी शेख नियाजुल हक गोरी ने किया मतदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर 93 वर्षीय वयोवृद्ध शिक्षाविद् हाजी शेख नियाजुल हक गोरी ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाते हुए मतदान किया। वे अपने पुत्र डॉ. एफ.एच. गोरी के साथ वार्ड संख्या 28 स्थित जैन श्वेतांबर विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।

उम्र अधिक होने के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालने का उनका जज्बा लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके पुत्र डॉ. एफ.एच. गोरी ने मतदान के दौरान उनका सहयोग किया। मतदान के बाद हाजी शेख नियाजुल हक गोरी ने खुशी जाहिर करते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनका यह संदेश रहा कि उम्र या किसी अन्य कारण से मतदान की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।

Related Articles