[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़-राजलदेसर नगर पालिका में चुनाव कल:रतनगढ़ में 194 और राजलदेसर में 124 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़-राजलदेसर नगर पालिका में चुनाव कल:रतनगढ़ में 194 और राजलदेसर में 124 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

रतनगढ़-राजलदेसर नगर पालिका में चुनाव कल:रतनगढ़ में 194 और राजलदेसर में 124 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

चूरू : चूरू जिले में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत रतनगढ़ और राजलदेसर में मतदान शुक्रवार (11 सितंबर) को होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रतनगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 45 वार्ड हैं। इन वार्डों से 194 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए रतनगढ़ में 59 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 59,223 वोटर हैं, जिनमें एक थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल है।

वहीं, राजलदेसर नगर पालिका में 35 वार्ड हैं। इन 35 वार्डों के लिए 35 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राजलदेसर में कुल 124 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 40 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा ने राजलदेसर के 35 वार्डों में से 29 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 25 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राजलदेसर नगर पालिका में 60 निर्दलीय, चार सीआईपीएम और चार आरएलपी प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील

चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशी आखिरी समय तक वोटरों को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। उनके समर्थक भी अलग-अलग इलाकों में संपर्क करके लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles