[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल संसद चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाल संसद चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में दिखा खासा उत्साह

सात पदों के लिए नामांकन, गुप्त मतदान से होगा चुनाव; मतदान के बाद होगी मतगणना

सीकर : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा बेरी में बाल संसद चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। विद्यालय में लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी और विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष बाल संसद का गठन किया जाता है।

बाल संसद प्रभारी कल्पना ने बताया कि प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, शिक्षा मंत्री, खेल मंत्री, बागवानी मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री तथा जल एवं पर्यावरण मंत्री सहित सात पदों के लिए विद्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा चुके हैं।

प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ने बताया कि मतदान गुप्त तरीके से कराया जाएगा। इसके लिए पीठासीन अधिकारी सहित तीन मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मतदान के बाद तत्काल मतगणना कर विजेताओं को शपथ दिलाकर बाल संसद का गठन किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भूतपूर्व सैनिक शंकर सिंह शेखावत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बाल संसद के निर्वाचित पदाधिकारियों की विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles