[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान दलों की रवानगी में अनुपस्थित 9 कार्मिकों को नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मतदान दलों की रवानगी में अनुपस्थित 9 कार्मिकों को नोटिस

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 11 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने के निर्देश

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 9 कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला ने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों ने निर्वाचन संबंधी निर्देशों की अवहेलना की और चुनाव कार्य के प्रति उदासीनता बरती।

सभी संबंधित कार्मिकों को 11 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

नोटिस पाने वालों में जगदीश प्रसाद शर्मा, शिवदयाल, शिवांश शर्मा, राजपाल सिंह, रजनीश सिद्धार्थ, छोटूराम, गुरुप्रताप सिंह, प्रमोद कुमार कुमावत और महेश कुमार शामिल हैं।

Related Articles