झुंझुनूं में ‘एक दीपक उपभोक्ता अधिकारों के नाम’ कल:शहीद स्मारक से होगी शुरुआत, मनोज मील बोले- हर खरीद पर पक्का बिल लेना जरूरी
झुंझुनूं में ‘एक दीपक उपभोक्ता अधिकारों के नाम’ कल:शहीद स्मारक से होगी शुरुआत, मनोज मील बोले- हर खरीद पर पक्का बिल लेना जरूरी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में दीपावली के पर्व पर घर-आंगन में रोशनी फैलाने के साथ ही उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने जिलेवासियों से 26 अक्टूबर की शाम को ‘एक दीपक उपभोक्ता अधिकारों के नाम’ जलाने की अपील की है।
इस अभियान का की शुरुआत झुंझुनूं स्थित शहीद स्मारक से की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को खरीदारी के दौरान सतर्क रहने, अपने अधिकारों को समझने और हर खरीद पर पक्का बिल लेने के प्रति प्रेरित करना है।
दीपक जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक
आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि दीपावली का दीपक केवल प्रकाश ही नहीं, बल्कि सजगता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उपभोक्ता अधिकारों के नाम पर जलाया गया यह दीपक आम जनता को यह अहसास कराएगा कि त्योहारों की खरीदारी के बीच अपने उपभोक्ता हितों की रक्षा करना कितना आवश्यक है।
बिना बिल खरीदारी पड़ सकती है भारी
मनोज कुमार मील ने पक्के बिल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी उत्पाद या सामान को खरीदते समय पक्का बिल लेना बेहद जरूरी है। बिल ही खरीद का एकमात्र वैध प्रमाण होता है, जो सामान में कोई खराबी, गुणवत्ता में कमी या अन्य विवाद की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत और उसके निस्तारण का आधार बनता है। बिना बिल के अपने अधिकारों का दावा करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिल मांगना कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक की पहचान है।
शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचेगा संदेश
उपभोक्ता जागरूकता के इस संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आयोग द्वारा जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं को पत्र भेजे जा रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों से आग्रह किया गया है कि वे दीपावली की छुट्टियों से पहले स्टूडेंट्स को उपभोक्ता अधिकारों, पक्के बिल की अनिवार्यता और सतर्क खरीदारी के महत्व के बारे में जानकारी दें। आयोग अध्यक्ष ने सभी से अपील की है कि उपभोक्ता जागरूकता को किसी एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480483


