[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में संघ शताब्दी वर्ष के समापन पर निकला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में संघ शताब्दी वर्ष के समापन पर निकला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत

संत जीतनाथ महाराज के सानिध्य में हुआ शस्त्र पूजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नवलगढ़ की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर रविवार देर शाम पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान संत जीतनाथ महाराज के सानिध्य में शस्त्र पूजन किया गया। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अनुशासन एवं एकजुटता का परिचय दिया।

पथ संचलन सूर्यमंडल मैदान से प्रारंभ होकर गणेशपुरा, अग्निशमन केंद्र, पुलिस थाना, नानसा गेट, नाहरसिंह पार्क, बावड़ी गेट, महावीर व्यायामशाला, मुरारका प्रेस और नया बाजार होते हुए वापस सूर्यमंडल खेल मैदान पहुंचा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों के रूप में खंड संघ चालक रायसिंह तोगड़ा, नगर संघ चालक विश्वनाथ जोशी, सह नगर संघ चालक शिवरतन मुरारका, संत जीतनाथ महाराज तथा मुख्य बौद्धिक कर्ता अशोक कुमार (जयपुर), अखिल भारतीय केंद्रीय टोली सदस्य उपस्थित रहे। मंचस्थ अतिथियों का परिचय खंड कार्यवाह विनोद जाखड़ ने करवाया।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक उदित सेन, अवतरण रितेश कुमार, काव्य गीत एडवोकेट सुमित रूंथला तथा प्रार्थना नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार ने करवाई।

इस अवसर पर त्रि-इकाई प्रचारक अभिषेक कुमार, जिला प्रचारक भगतसिंह, जिला शारीरिक प्रमुख यतीश कुमार, नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार, खंड कार्यवाह विनोद जाखड़, ठाकुर आनंद सिंह, सुभाषचंद्र कौशिक, महेश मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, भैरू सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, श्रीकांत मुरारका, कैलाश चोटिया, श्रीकांत पारीक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पथ संचलन के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत से उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89