[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिकित्सा क्षेत्र में झुंझुनूं की बेटी डॉ. कीर्ति चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिकित्सा क्षेत्र में झुंझुनूं की बेटी डॉ. कीर्ति चौधरी ने बढ़ाया जिले का मान

‘राजएपीकोन-2026’ में केस-स्टडी प्रस्तुति पर मिला स्वर्ण पदक, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

झुंझुनूं : चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर झुंझुनूं की बेटी डॉ. कीर्ति चौधरी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आयोजित एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर की 38वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस ‘राजएपीकोन-2026’ में केस-स्टडी प्रस्तुति के लिए डॉ. कीर्ति को स्वर्ण पदक, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल में सामान्य चिकित्सा विषय में डीएनबी द्वितीय वर्ष की रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. कीर्ति चौधरी ने सम्मेलन में ‘स्क्रब टाइफस में क्लोरैम्फेनिकॉल की भूमिका’ विषय पर अपनी केस-स्टडी प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति को लेकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। चिकित्सा क्षेत्र के इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में मिली उपलब्धि को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, चिकित्सकीय अनुभव और अध्ययन के प्रति समर्पण का परिचायक माना जा रहा है।

झुंझुनूं की डॉ. कीर्ति चौधरी को राजएपीकोन-2026 में केस-स्टडी प्रस्तुति के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने का दृश्यझुंझुनूं की डॉ. कीर्ति चौधरी को राजएपीकोन-2026 में केस-स्टडी प्रस्तुति के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने का दृश्य

डॉ. कीर्ति ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों और विभागाध्यक्ष डॉ. विपुल खंडेलवाल को दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगातार मिल रहे चिकित्सकीय अनुभव और विभिन्न रोगियों के मामलों के अध्ययन से उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिला। इस अनुभव ने केस-स्टडी तैयार करने और सम्मेलन में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कृषि विज्ञान केंद्र, आबूसर (झुंझुनूं) के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दयानंद चौधरी की सुपुत्री डॉ. कीर्ति की इस उपलब्धि से परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से जिले का मान बढ़ा है और चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ रही युवा प्रतिभाओं को प्रेरणा मिली है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89