[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी कर नीतू डांगी ने हासिल की आरपीएससी परीक्षा में 9वीं रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी कर नीतू डांगी ने हासिल की आरपीएससी परीक्षा में 9वीं रैंक

एलआईसी में सहायक पद पर रहते हुए जारी रखी तैयारी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय में मिली सफलता

झुंझुनूं : मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर नीतू डांगी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 9वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच नियमित अध्ययन जारी रखते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

नीतू डांगी वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास को तैयारी का आधार बनाते हुए उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान की मदद लेने के बजाय स्वाध्याय से परीक्षा की तैयारी की। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

नीतू की इस उपलब्धि में परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा। उनके ससुर उम्मेद सिंह कटेवा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि उनकी सास का नाम प्रेम देवी है। उनके पिता महेंद्र सिंह और माता सिलोचना देवी ने भी उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार से मिले संस्कारों और सहयोग ने उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

आरपीएससी की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल करना नीतू की शैक्षणिक क्षमता, निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ नौकरी की जिम्मेदारियां निभाते हुए भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89