[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संसद तक पहुंचेगी झुंझुनूं के युवाओं की आवाज, युवा संसद में विचार रखने का मिलेगा मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संसद तक पहुंचेगी झुंझुनूं के युवाओं की आवाज, युवा संसद में विचार रखने का मिलेगा मौका

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होगा जिला स्तरीय युवा संसद का विषय, 18 से 25 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग

झुंझुनूं : युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा संसद-2027 का आयोजन किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार, तर्क और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। युवा संसद के माध्यम से देशभर के युवा महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगे। साथ ही, उन्हें नीति-निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

तीन स्तरों पर होगा आयोजन

मधु यादव ने बताया कि युवा संसद का आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। पहले चरण में देश के सभी 786 जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन राज्य विधानसभाओं के परिसरों में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रस्तावित है।

जिला स्तरीय युवा संसद का विषय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ निर्धारित किया गया है। इसमें युवा इस विषय पर अपने विचार, तर्क और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा पात्र होंगे। आयु की गणना के लिए 17 अगस्त 2026 की कट-ऑफ तिथि निर्धारित की गई है।

माय भारत पोर्टल पर करना होगा आवेदन

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि झुंझुनूं जिले के इच्छुक एवं पात्र युवा माय भारत पोर्टल पर ‘वॉलंटियर फॉर भारत’ अनुभाग में जाकर राज्य और जिले का चयन करें। इसके बाद ‘विकसित भारत युवा संसद’ शीर्षक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा माय भारत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। मधु यादव ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89