[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने परिवार के साथ किया पौधारोपण, दिया मतदान का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर ने परिवार के साथ किया पौधारोपण, दिया मतदान का संदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए रुद्राक्ष, चंदन और संतरे के पौधे

सीकर : पर्यावरण संरक्षण और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ जिला कलेक्टर आवास परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ की भावना के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और आमजन से मतदान करने की अपील की।

कलेक्टर ने एकमुखी रुद्राक्ष, सफेद चंदन, लाल चंदन और संतरे के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

Related Articles