[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह सोमवार को आएंगे झुंझुनूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह सोमवार को आएंगे झुंझुनूं

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह सोमवार को आएंगे झुंझुनूं

झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने और चुनाव प्रबंधन की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह सोमवार को झुंझुनूं आएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त सोमवार शाम को झुंझुनूं पहुंचेंगे।

इस दौरान वे ग्राम आबूसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित ‘एक दीप लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू होगा। इसमें स्वागत गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान और मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मंगलवार को पंचायती राज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान दलों की रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वे बीकानेर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin