[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीकृष्णनगर में जन्माष्टमी पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ:गुणीनीचा ने जीता वॉलीबॉल मैच, दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीकृष्णनगर में जन्माष्टमी पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ:गुणीनीचा ने जीता वॉलीबॉल मैच, दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

श्रीकृष्णनगर में जन्माष्टमी पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ:गुणीनीचा ने जीता वॉलीबॉल मैच, दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

खेतड़ी : खेतड़ी के श्रीकृष्ण नगर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। श्री कृष्ण सेवा समिति और गांव वालों के सहयोग से शहीद विजेंद्र सिंह यादव खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समिति अध्यक्ष फूलचंद जांगिड़ ने बताया- इन दो दिनों में वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले होंगे।

विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। कुश्ती में 11 हजार रुपए की अंतिम कुश्ती होगी। कबड्डी में विजेता टीम को 7100 रुपए और उपविजेता टीम को 4100 रुपए का पुरस्कार सेवा समिति देगी।

गुणीनीचा ने जीता वॉलीबॉल का पहला मैच

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच सिंघाना और गुणीनीचा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गुणीनीचा की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

कृष्ण जन्मोत्सव के लिए मंदिर समिति खास तैयारियां कर रही है। मंदिर को सजाया गया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रभु दयाल, उप सरपंच जीवणराम, समिति कोषाध्यक्ष नोरंगलाल यादव, समिति उपाध्यक्ष शिवकरण यादव, सुमेर सिंह, देवेंद्र, राहुल, संदीप फौजी, बाबूलाल, मुकेश, कुलदीप समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles