चिरानी मे राजपूत एकता समारोह को लेकर बैठक:महाराजा नरदेव की मूर्ति का अनावरण होगा; ग्रामीणों ने तैयारियों पर की बैठक
चिरानी मे राजपूत एकता समारोह को लेकर बैठक:महाराजा नरदेव की मूर्ति का अनावरण होगा; ग्रामीणों ने तैयारियों पर की बैठक
खेतड़ी : खेतड़ी के चिरानी गांव में महाराजा नरदेव की याद में आयोजित होने वाले केसरियामय राजपूत एकता समारोह को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। समारोह के दौरान महाराजा नरदेव की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह समारोह समाज की एकता और गौरव को समर्पित होगा। समारोह 7 सितंबर को पपुरना स्थित शाकंभरी माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को समारोह से जोड़ने के लिए खास कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए ग्रामीण गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए बुला रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि समारोह में महाराजा नरदेव के जीवन, उनके योगदान और समाज के प्रति उनके आदर्शों को याद किया जाएगा। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां भी तय कीं। समाज के लोगों से अपील की गई कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह को सफल बनाएं।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, शिंभू सिंह, कैप्टन गजराज सिंह, भूपसिंह, प्रकाश सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजू सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2354579


