कृष्ण नगर में जन्माष्टमी पर मेला और खेलकूद प्रतियोगिताएं:वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले हुए, गुणीनीचा ने जीता उद्घाटन मैच
कृष्ण नगर में जन्माष्टमी पर मेला और खेलकूद प्रतियोगिताएं:वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले हुए, गुणीनीचा ने जीता उद्घाटन मैच
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के कृष्ण नगर में जन्माष्टमी पर एक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला कृष्ण सेवा समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से लगा। इसी के साथ शहीद विजेंद्र सिंह यादव खेल मैदान में दो दिन की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी शुरू हुईं।
कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष फूलचंद जांगिड़ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले होंगे। वॉलीबॉल में 40 टीमें और कबड्डी में 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वॉलीबॉल जीतने वाली टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता को 11 हजार रुपए मिलेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कुश्ती में 11 हजार रुपए की अंतिम कुश्ती करवाई जाएगी। कबड्डी में विजेता टीम को 7100 रुपए और उपविजेता टीम को 4100 रुपए का पुरस्कार सेवा समिति देगी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच सिंघाना और गुणीनीचा की टीमों के बीच हुआ। इसमें गुणीनीचा की टीम ने जीत हासिल की।
जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु आने लगे थे। पुजारी सुरेश शर्मा की देखरेख में श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। भगवान कृष्ण की मूर्ति का सुंदर श्रृंगार किया गया था। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और धार्मिक माहौल बना रहा।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारियों और ग्रामवासियों का सहयोग रहा। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रभु दयाल, उप सरपंच जीवणराम, समिति कोषाध्यक्ष नोरंगलाल यादव, समिति उपाध्यक्ष शिवकरण यादव, गजानंद यादव, मुकेश यादव, बाबूलाल, जयप्रकाश, सुरेश, अशोक, बलदेव, बंटी यादव, आशीष, सरोज देवी, गोमती देवी, संजू देवी, अनुप्रिया, बबिता कुमारी, सावित्री देवी, विजय लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, मनीषा देवी, अंशिका, अनुष्का और तानिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2354580


