[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी बने राम कुमार यादव:खंडेला, रींगस समेत चार नगरपालिकाओं में भी प्रभारी नियुक्त किए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी बने राम कुमार यादव:खंडेला, रींगस समेत चार नगरपालिकाओं में भी प्रभारी नियुक्त किए

नीमकाथाना में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी बने राम कुमार यादव:खंडेला, रींगस समेत चार नगरपालिकाओं में भी प्रभारी नियुक्त किए

नीमकाथाना : आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले की अलग-अलग नगरपालिकाओं में चुनाव प्रभारी बनाए हैं। पार्टी ने ये नियुक्तियां चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की करने के मकसद से की हैं। जिला कांग्रेस कमेटी ने नीमकाथाना नगरपालिका की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कुमार यादव (बली) को सौंपी है।

वहीं, खंडेला नगरपालिका के लिए नूरदीन कुरैशी और राशिद खान (गुहाला) को प्रभारी बनाया गया है। इन दोनों को चुनाव में पार्टी की गतिविधियों को संभालने का जिम्मा दिया गया है।

श्रीमाधोपुर-रींगस नगरपालिका में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश मीणा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, अजीतगढ़ नगरपालिका में जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुरुदयाल सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस जिला कमेटी ने इन सभी प्रभारियों को संबंधित नगरपालिकाओं में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles