सीकर में 10 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर:वार्ड 18 में सबसे ज्यादा 7 निर्दलीय प्रत्याशी; नाम वापसी के बाद साफ हुई चुनावी तस्वीर
सीकर में 10 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर:वार्ड 18 में सबसे ज्यादा 7 निर्दलीय प्रत्याशी; नाम वापसी के बाद साफ हुई चुनावी तस्वीर
सीकर : सीकर में निकाय चुनाव की नाम वापसी के साथ ही अब चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपने कुछ बागी लोगों को नाम वापसी के लिए राजी कर लिया है। हालांकि अभी दोनों पार्टियों से कई बाकी चुनाव मैदान में हैं। सीकर में 112 निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के 64 और भाजपा के 64 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित अन्य पार्टियों के 22 कैंडिटेट भी इस चुनावी मैदान में हैं।
सीकर में सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड नंबर 18 में हैं, क्योंकि यहां पर कांग्रेस के साबिर हुसैन और भाजपा के शकील के अलावा 7 निर्दलीय, 1 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और 1 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कैंडिडेट चुनावी मैदान में है। वहीं 10 वार्डों में केवल कांग्रेस और बीजेपी कैंडिडेट की ही टक्कर है। इनके अलावा यहां पर अन्य कोई भी कैंडिडेट नहीं है।
65 नंबर वार्ड के लिए नहीं होगा चुनाव
सीकर में 11 सितंबर को होने वाले चुनाव में केवल 64 वार्डों के लिए ही वोटिंग होगी। वार्ड नंबर 65 में कांग्रेस की माया देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356793


