[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्माष्टमी पर सीकर में बदलेगा ट्रैफिक रूट:परशुराम पार्क-दूजोद गेट और जाट बाजार-कोतवाली रोड बंद; घर से निकलने से पहले जानें पूरी व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जन्माष्टमी पर सीकर में बदलेगा ट्रैफिक रूट:परशुराम पार्क-दूजोद गेट और जाट बाजार-कोतवाली रोड बंद; घर से निकलने से पहले जानें पूरी व्यवस्था

जन्माष्टमी पर सीकर में बदलेगा ट्रैफिक रूट:परशुराम पार्क-दूजोद गेट और जाट बाजार-कोतवाली रोड बंद; घर से निकलने से पहले जानें पूरी व्यवस्था

सीकर : जन्माष्टमी के पर्व पर सीकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परशुराम पार्क से दूजोद गेट और जाट बाजार से कोतवाली रोड तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने भीड़ और जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहरभर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम गोपीनाथ मंदिर, कल्याण धाम, सुभाष चौक और जाट बाजार में होंगे। कुछ जगहों पर हांडी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। नगरपरिषद के चुनावी मौसम की वजह से कई जगह पार्षद प्रत्याशी भी कार्यक्रम करवा रहे हैं। जन्माष्टमी पर कार्यक्रमों को लेकर कई जगह वन-वे और रूट डायवर्जन किया जा रहा है।

सीकर ट्रैफिक इंचार्ज CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि आज जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू चलाने के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक बैरिकेडिंग की जाएगी। जहां कार्यक्रम होंगे, वहां ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही लिंक गलियों में बैरिकेडिंग की जाएगी।

जाट बाजार से SBI-कोतवाली रोड तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद

CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया कि जाट बाजार से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया-कोतवाली रोड तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा और इस रोड से कनेक्टेड गलियों में बैरिकेडिंग करके वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा।

आज शाम 6 बजे से सुभाष चौक से फतेहपुर गेट, नानी गेट, बावड़ी गेट, पुराने दूजोद गेट नो व्हीकल जोन रहेगा। इन रास्तों की गलियों में बैरिकेडिंग रहेगी। वहीं, अजमेरी स्टैंड से कल्याण मंदिर होकर परशुराम पार्क तक ट्रैफिक बंद रहेगा। वाहनों को 2 नंबर डिस्पेंसरी होकर निकाला जाएगा।

सीकर में जन्माष्टमी उत्सवों को लेकर आज शाम 5 बजे से संबंधित इलाकों में ट्रैफिक बंद रहेगा। पुलिस का उद्देश्य है कि धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजनों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे। – मनोज भाटीवाड़, ट्रैफिक इंचार्ज, सीकर पुलिस

Related Articles