[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन:128 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया हिस्सा; गांठें बांधना, आपदा सहायता, नियम, प्रतिज्ञा के बारे में बताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन:128 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया हिस्सा; गांठें बांधना, आपदा सहायता, नियम, प्रतिज्ञा के बारे में बताया

नीमकाथाना में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन:128 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया हिस्सा; गांठें बांधना, आपदा सहायता, नियम, प्रतिज्ञा के बारे में बताया

नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा आयोजित द्वितीय और तृतीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। हंसनाला स्थित शिविर केंद्र में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर की अध्यक्षता में ये कार्यक्रम हुआ।

बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि इन शिविरों का मकसद छात्रों में समाज सेवा, भाईचारा, परोपकार और आत्मरक्षा की भावना जगाना है। एक अच्छा स्काउट देश का सच्चा नागरिक होता है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में स्काउट गाइड का रजिस्ट्रेशन कराना बहुत जरूरी है।

128 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया हिस्सा

शिविर के सहायक संचालक बाबूलाल किरोड़ीवाल ने बताया कि इस शिविर में कुल 128 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्हें गांठें बांधना, आपदा सहायता, नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड के उद्देश्य, प्राथमिक उपचार, खोज के चिन्ह, कंपास, गैजेट्स, बोलने की अभिव्यक्ति और भ्रमण जैसे कौशल सिखाए गए।

इस दौरान प्रशिक्षक दल में शिविर संचालक कैलाश चंद्र शर्मा, सचिव दिनेश कुमार शर्मा, ए.एल.टी. हरफूल मीना, बसंती लाल सैनी, सुवा लाल वर्मा, फतेहचंद, विक्रम लुचीव, अरुण शर्मा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र शर्मा और सुनील गुर्जर, आनंद शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles