[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 8 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार:1.5KG अफीम जब्त; पुलिस, डीएसटी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 8 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार:1.5KG अफीम जब्त; पुलिस, डीएसटी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई

लक्ष्मणगढ़ में 8 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार:1.5KG अफीम जब्त; पुलिस, डीएसटी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में 8 लाख की अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के तार झालावाड़ और मध्यप्रदेश से जुड़े हैं। ये कार्रवाई थाना क्षेत्र में सीआईडी क्राइम ब्रांच, लक्ष्मणगढ़ पुलिस और सीकर डीएसटी की संयुक्त टीम ने की।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश पुरी (30) पुत्र मानपुरी निवासी नया खेड़ा, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ और भैरूसिंह (28) पुत्र पर सिंह राजपूत निवासी पिपलिया सादिकपुर, थाना पिपलौन, जिला आगर मालवा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस के अनुसार सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम जयपुर रेंज और सीकर क्षेत्र में आसूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह को सूचना मिली कि झालावाड़ की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर लक्ष्मणगढ़ पहुंचने वाला है।सूचना मिलते ही सीकर डीएसटी को मौके पर तैनात किया गया। टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 1.490 किलो अवैध अफीम बरामद हुई।

थाने में दर्ज हुआ मामला, जांच जारी

पुलिस ने जब्त अफीम को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। कार्रवाई में सीआईडी-सीबी के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा व हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही। सहायक उपनिरीक्षक शंकर दयाल और कॉन्स्टेबल नरेश कुमार ने तकनीकी सहयोग दिया। हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप और बृजेश कुमार का भी योगदान रहा। वहीं लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम और सीकर डीएसटी के उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह सहित जवान कार्रवाई में शामिल रहे।

Related Articles