[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाकी संग रक्षाबंधन: नन्हीं बच्चियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांधी राखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाकी संग रक्षाबंधन: नन्हीं बच्चियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

हवाई पट्टी सर्किल पर भावुक हुआ माहौल, पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को दिया आशीर्वाद

सीकर : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर के हवाई पट्टी सर्किल पर भावुक और अनूठा नजारा देखने को मिला। त्योहार के दिन भी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच डी.आर. शिशुकुंज स्कूल और बचपन स्कूल की नन्हीं छात्राएं राखियां लेकर पहुंचीं।

स्कूल की छात्राओं खुशी, नैना, रेखा, मानवी और शान्वी ने ट्रैफिक इंचार्ज कस्तूर निशांत, कांस्टेबल सतपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया और शगुन के रूप में पैसे भी दिए।

इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज कस्तूर निशांत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आसपास मौजूद झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को भी बुलाया और उन्हें पैसे देकर रक्षाबंधन की खुशियां बांटीं। कस्तूर निशांत ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में नन्हीं बच्चियों का राखी बांधने पहुंचना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल रहा। उन्होंने स्कूल की छात्राओं और प्रबंधन का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker