सीकर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब नमकीन और तेल नष्ट
272 किलो सोन पापड़ी, 116 किलो चना दाल और 25 किलो भुजिया सीज
सीकर : रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों को देखते हुए मिलावटी एवं खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया के नेतृत्व में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने सीकर शहर व आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई की।
केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोहित शर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जगमालपुरा रोड स्थित खटीकान प्याऊ के पास श्री श्याम बीकाणा नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। फैक्ट्री में गंदगी और बदबू मिलने पर टीम ने सोन पापड़ी, भुजिया और चना दाल के नमूने लिए।
कार्रवाई के दौरान 272 किलो सोन पापड़ी, 116 किलो चना दाल और 25 किलो भुजिया सीज की गई। वहीं खराब और बदबूदार मिली 204 किलो नमकीन तथा 210 किलो पामोलिन तेल को मौके पर नष्ट करवाया गया।
फैक्ट्री में साफ-सफाई सहित अन्य कमियां पाए जाने पर संचालक को सुधार नोटिस भी जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और नमूने लेने की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से मिलावट या खराब खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना खाद्य विभाग के नियंत्रण कक्ष 01572-248211 पर देने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337482


