नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान
नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान
खेतड़ी : आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर बुधवार को रामायण सत्संग चबूतरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने अध्यक्षता की। बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई।
विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार खेतड़ी में कांग्रेस का नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वार्डों में सर्वे के आधार पर जीत की संभावना रखने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा।
बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन भी प्रस्तुत किए। जाखड़ ने टिकट के सभी दावेदारों से अपील की कि वे खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी मानकर काम करें और टिकट किसी भी कार्यकर्ता को मिले, उसके साथ मिलकर कांग्रेस का बोर्ड बनाने में सहयोग करें।

कांग्रेस का मजबूत बोर्ड बनाने का आह्वान
पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से खेतड़ी में कांग्रेस का नगर पालिका अध्यक्ष बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत कांग्रेस बोर्ड बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यदि खेतड़ी में कांग्रेस का नगर पालिका अध्यक्ष बनता है तो ट्रस्ट की ओर से भोपालगढ़ पर लगाए गए गेट को हटाकर नगर पालिका में रखवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकजुट होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यदि वे विधायक बने तो खेतड़ी को जिला बनवाने के लिए प्रयास करेंगे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में गोकुल चंद सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार सैनी, प्यारेलाल, महावीर प्रसाद तोगड़िया, पूरणमल सुरोलिया, विनोद सोनी, पंकज शास्त्री, सुधीर गुप्ता, प्रेम चंदेला, राजेश गाडराटा, अनूप पटेल, निकेश पारीक, बलवीर सैनी, चंदगीराम सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोकुलचंद सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335190


