[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जम्मू-कश्मीर जेल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार:सादुलपुर पुलिस ने पकड़ा, पॉक्सो और दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

जम्मू-कश्मीर जेल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार:सादुलपुर पुलिस ने पकड़ा, पॉक्सो और दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी थे

जम्मू-कश्मीर जेल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार:सादुलपुर पुलिस ने पकड़ा, पॉक्सो और दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी थे

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर जेल से फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सादुलपुर निवासी फरमान और जम्मू-कश्मीर निवासी मुक्तयार गुजर शामिल हैं। ये दोनों पॉक्सो और दुष्कर्म के मामलों में विचाराधीन बंदी थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी 23 अगस्त को श्रीनगर जेल से भागे थे। जेल से फरार होने के बाद उन्होंने एक महिला के साथ लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया और इसके बाद सादुलपुर आ गए।

खेतों में घूम रहे थे दोनों

थाना अधिकारी राजेश सिहाग को सूचना मिली थी कि खेतों में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वे श्रीनगर जेल से फरार हुए आरोपी हैं।

एएसपी रिछपाल चारण, आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल और थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया- पुलिस दोनों आरोपियों से उनकी फरारी और सादुलपुर तक पहुंचने के संबंध में जानकारी जुटा रही है। श्रीनगर पुलिस को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सादुलपुर पहुंचने पर आरोपियों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Related Articles