[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन के महिने भूतनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

सावन के महिने भूतनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

भूतनाथ दरबार में सजे रुद्र रूप में भोलेनाथ, देखने उमड़े शहरवासी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : सावन के माह में बीदासर के प्रसिद्ध प्राचीन भूतनाथ महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित मंदिर पहुंचे। भूतनाथ महादेव मंदिर को भूतनाथ दरबार के रूप में आकर्षक ढंग से रुद्र रूप में सजाया गया। बाबा भूतनाथ की मनमोहक झांकी तैयार की गई। जिसमें भगवान शिव का स्वरूप रूद्र रूप महाकाल भूतनाथ सरकार के रूप में सजाया गया। झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी। मंदिर परिसर के साथ आसपास के बाजारों में भी आकर्षक लाइट डेकोरेशन किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा है। श्रावणी महोत्सव के तहत मंदिर में पूरे सावन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और दर्शन का सिलसिला जारी रहने से पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा ।

Related Articles