विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित
विश्व बंधुत्व रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रहित
सीकर : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तोदी नगर सेवाकेंद्र की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के 19वें स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 118 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
सेवाकेंद्र प्रभारी बीके गोपी दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि ने मानव कल्याण के लिए व्यापक सेवाएं कीं और लंबे समय तक संस्था की मुख्य प्रशासिका के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उनकी स्मृति में देशभर सहित नेपाल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहरवासियों और रक्त बैंक का भी सहयोग रहा। इस दौरान सभी ने दादी प्रकाशमणि को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में बीके गोपी दीदी ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2333322


