[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश, असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान​

बिसाऊ : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। चुनाव के मद्देनजर बिसाऊ कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा सहित पुलिस जवानों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस ने आमजन से भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने तथा चुनाव व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव करवाना प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

Related Articles