[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव से पहले सैन समाज की हुंकार:6 वार्डों में टिकट दो, वरना निर्दलीय मैदान में उतरेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव से पहले सैन समाज की हुंकार:6 वार्डों में टिकट दो, वरना निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

निकाय चुनाव से पहले सैन समाज की हुंकार:6 वार्डों में टिकट दो, वरना निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

चूरू : चूरू में निकाय चुनाव को लेकर रविवार शाम सैन समाज की बैठक टांईवालों की छतरी में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से चूरू नगर परिषद चुनाव में सैन समाज के प्रतिनिधियों को पर्याप्त टिकट देने की मांग उठाई गई। समाज ने नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में से कम से कम 06 वार्डों में टिकट देने की मांग पर सर्वसम्मति जताई।

टिकट नहीं मिले तो निर्दलीय मैदान में उतरने का विकल्प

बैठक में समाज के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि इस बार निकाय चुनाव में सैन समाज की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से संतोषजनक संख्या में टिकट देने का आग्रह किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि यदि अपेक्षित संख्या में टिकट नहीं दिए जाते हैं तो समाज के लोग स्वतंत्र रूप से निर्दलीय प्रत्याशी खड़े करने के विकल्प पर विचार करेंगे।

समाज के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता उमेशचन्द्र चैहान ने की, जबकि संचालन ओमप्रकाश तंवर ने किया। इस दौरान चूरू सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जाड़ीवाल, लक्ष्मीनारायण कालोया, बजरंगलाल भणभेरू, हीरालाल पंवार, दीपचंद खीची, ख्यालीराम खीची, रमेशकुमार खीची, राजकुमार तंवर, शंकरलाल तंवर, अनिल कुमार जाड़ीवाल, प्रमोद नरड़िया, राजेश रक्षक, अशोक तंवर, श्रवण कुमार, तपेश कुमार पंवार, संजय कुमार रक्षक, सत्यनारायण भाटी, सुनील जाड़ीवाल, जयप्रकाश बागोरिया, विनोद रक्षक और सुशील कुमार नरड़िया सहित सैन समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles