श्री कृष्णा नगर बालाजी मंदिर में चोरी:ताले तोड़कर 5 हजार रुपए, चांदी के दो छत्र ले भी गए चोर
श्री कृष्णा नगर बालाजी मंदिर में चोरी:ताले तोड़कर 5 हजार रुपए, चांदी के दो छत्र ले भी गए चोर
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के नवगठित श्री कृष्णा नगर ग्राम स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार रात चोरी हो गई। चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र से करीब पांच हजार रुपए नकद तथा चांदी के दो छत्र चुरा ले गए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि चोरों ने देर रात करीब 2:30 बजे मंदिर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर दर्जनों ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और खेतड़ी नगर पुलिस थाने को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में चोर वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर मौजूद सुमेर सिंह, कुलदीप सिंह, अरविंद, प्रमोद, जगदीश मीणा और बुधराम सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस से चोर को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र की है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक थाने में कोई लिखित रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329512


