कालोटा में वर्ल्ड चैंपियन पहलवान अनुज गुर्जर का भव्य स्वागत:तुर्की में जीता कांस्य पदक, निकाला जुलूस
कालोटा में वर्ल्ड चैंपियन पहलवान अनुज गुर्जर का भव्य स्वागत:तुर्की में जीता कांस्य पदक, निकाला जुलूस
बबाई : अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियन कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अनुज गुर्जर का आज उनके गृह नगर कालोटा में भव्य स्वागत किया गया। अनुज ने यह पदक तुर्की में आयोजित प्रतियोगिता में जीता था।
बबाई कस्बे में पहुंचने पर अनुज का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डीजे और आतिशबाजी के साथ एक भव्य जुलूस बबाई के प्रमुख मार्गों से होते हुए कालोटा पहुंचा। कालोटा पहुंचने पर अनुज ने देवमहाराज के मंदिर में दर्शन किए।
इसके बाद उनका काफिला सभा स्थल पहुंचा, जहां उनकी बहन ने आरती उतारकर उनका मुंह मीठा कराया। अनुज ने अपने माता-पिता और कोच का आशीर्वाद लिया।
आयोजित सभा में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व विधायक हजारी लाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे। अन्य सम्मानित अतिथियों में हजारी लाल ग्रेट, हीरालाल पहलवान, पूर्व जिला प्रमुख सीकर दाताराम, शिक्षाविद रामेश्वर लाल खटाणा धूड़ाराम खटाणा, रघुवीर पहलवान, रामचंद्र गुर्जर एवं अन्य गणमान्य नागरिक ,उनके परिवारजन, क्षेत्रवासी और महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही
खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को अनुज गुर्जर से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329487


