शीतलहर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, ठंड से बचाव की अपील
बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों का रखें विशेष ध्यान, लगातार कंपकंपी और हाथ-पैरों में सुन्नता को न करें नजरअंदाज
झुंझुनूं : शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने आमजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने लोगों से ठंड के प्रकोप से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने तथा बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर स्वास्थ्य वाले व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
विभाग के अनुसार शीतलहर के दौरान पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और शरीर को गर्म रखने के लिए कपड़ों की कई परतों का इस्तेमाल करें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यथासंभव घर के अंदर रहें। शरीर को सूखा रखें और कपड़े गीले होने पर तुरंत बदल लें। नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर रखें।
हाथ-पैरों में सुन्नता और लगातार कंपकंपी को न करें नजरअंदाज
अत्यधिक ठंड के कारण हाथ-पैरों की उंगलियों, कानों और नाक में सुन्नता, सफेदी या पीलापन शीतदंश के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में प्रभावित हिस्से की मालिश नहीं करें और तत्काल चिकित्सा सहायता लें। शरीर में लगातार कंपकंपी होने पर तुरंत गर्म एवं सुरक्षित स्थान पर जाएं।
शरीर का तापमान गिरना हो सकता है खतरनाक
हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान सामान्य से अत्यधिक कम होने की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तत्काल गर्म स्थान पर ले जाएं। गीले कपड़े बदलकर सूखे कपड़ों और कंबल से शरीर को गर्म रखें। व्यक्ति के पूरी तरह सचेत होने और सुरक्षित रूप से निगल पाने की स्थिति में ही गर्म पेय पदार्थ दें। बिना देरी किए चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। विभाग ने आमजन से शीतलहर के दौरान सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां अपनाने तथा स्वयं और अपने परिवार को ठंड के प्रकोप से सुरक्षित रखने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2576892


