[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी समारोह में गए परिवार पर हमला:मां-बेटी सहित तीन घायल; आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी समारोह में गए परिवार पर हमला:मां-बेटी सहित तीन घायल; आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शादी समारोह में गए परिवार पर हमला:मां-बेटी सहित तीन घायल; आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के खटकड़ गांव की छाबड़ियों की ढाणी में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में मां-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से गुढ़ागौड़जी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार, इंद्राज सिंह गुर्जर (50) पड़ोस में शादी समारोह में गए थे। आरोप है कि घर पर अकेली बेटी कविता (20) को देखकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घर लौटते समय इंद्राज सिंह के साथ भी रास्ते में मारपीट की गई। बेटी के साथ मारपीट की सूचना पर मां कमला देवी (40) बीच-बचाव करने पहुंची, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कमला देवी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि कविता के हाथ, कमर और सिर में चोटें लगीं।

मामले में सतेंद्र खटाना सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77