नवलगढ़ प्रधान पद पर कांग्रेस की सुभीता सीगड़ जीतीं:भाजपा की प्रत्याशी पार्वती देवी को 3 वोट से हराया, कांग्रेस के पास पहले से ही था बहुमत
नवलगढ़ प्रधान पद पर कांग्रेस की सुभीता सीगड़ जीतीं:भाजपा की प्रत्याशी पार्वती देवी को 3 वोट से हराया, कांग्रेस के पास पहले से ही था बहुमत
नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी सुभीता सीगड़ प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी पार्वती देवी को हराया। चुनाव को लेकर दोनों ही दलों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
नवलगढ़ पंचायत समिति में 17 सदस्य
नवलगढ़ पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 9, भाजपा के 6, आरएलपी का 1 और 1 निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। प्रधान पद पर जीत के लिए 9 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। सदस्य संख्या के लिहाज से कांग्रेस के पास पहले से ही बहुमत था।
प्रधान पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों सक्रिय हैं। दोनों दल अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। निर्दलीय और आरएलपी सदस्य के समर्थन को लेकर भी चुनाव में राजनीतिक समीकरण अहम हो सकते हैं।
पंचायत समिति के बाहर पुलिस तैनात
चुनाव को देखते हुए नवलगढ़ पंचायत समिति कार्यालय के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2576836

