जाखोद के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर:हादसे में ग्रामीण घायल, सूरजगढ़ अस्पताल में भर्ती
जाखोद के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर:हादसे में ग्रामीण घायल, सूरजगढ़ अस्पताल में भर्ती
बुहाना : जाखोद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय राहगीर घायल हो गया। घायल की पहचान बिशनपुरा जाखोद निवासी विजेंद्र पुत्र वेदपाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को एंबुलेंस की मदद से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया। वाहन की टक्कर से विजेंद्र को चोटें आई हैं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। फिलहाल वाहन और उसके चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जीवन ज्योति रक्षा समिति के रविन्द्र सांगवान ने घटना की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2576839


