[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर की सरपंच सविता ने पदभार संभाला:ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास कराने और समस्याएं सुलझाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर की सरपंच सविता ने पदभार संभाला:ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास कराने और समस्याएं सुलझाने का संकल्प

जसरापुर की सरपंच सविता ने पदभार संभाला:ग्रामीणों के साथ मिलकर विकास कराने और समस्याएं सुलझाने का संकल्प

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच सविता ने पदभार ग्रहण कर लिया। ग्राम विकास अधिकारी विकास गुर्जर ने उन्हें कार्यभार संभलवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच का फूलमालाओं से स्वागत किया। उपसरपंच सदाकंवर और नवनिर्वाचित पंचायत कार्यकारिणी का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई प्रवासी एवं जसरापुर निवासी रामेश्वर केजरीवाल रहे। ग्रामीणों ने गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं को लेकर सुझाव रखे।

सरपंच सविता ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी ग्रामीणों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास रहेगा। सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह ने ग्रामीणों का आभार जताया और विकास कार्यों में सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77