चिड़ावा की नई प्रधान बनीं कांग्रेस की कमला जानू:बीजेपी की मंजू देवी को 4 वोट से हराया, शनिवार को उप प्रधान की वोटिंग
चिड़ावा की नई प्रधान बनीं कांग्रेस की कमला जानू:बीजेपी की मंजू देवी को 4 वोट से हराया, शनिवार को उप प्रधान की वोटिंग
चिड़ावा : चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस प्रत्याशी कमला जानू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की मंजू देवी को हराकर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया। कुल 19 मतों में से कांग्रेस की कमला जानू के पक्ष में 11 वोट पड़े, जबकि भाजपा की मंजू देवी को 7 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा का 1 वोट निरस्त हो गया।
जीत के बाद कमला जानू का बयान
प्रधान चुने जाने के बाद कमला जानू ने अपनी इस जीत का श्रेय जनता और पार्टी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि जनता और कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। साथ ही उन्होंने ओला परिवार और सभी पंचायत समिति सदस्यों का हृदय से आभार जताया। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने अमित ओला और प्रधान जानू का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
दोनों महिला प्रत्याशी राजनीति और पंचायती राज के कार्यों की अनुभवी हैं। पूर्व में सरपंच रह चुकी है। कमला जानू जहां भामरवासी की पिछले कार्यकाल में सरपंच रही हैं। तो वहीं मंजू देवी अलीपुर की पिछले कार्यकाल में सरपंच रही हैं। कमला जानू के बेटे सुनील जानू भी पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं।
समिति में कुल 19 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 10, भाजपा के 5 और अन्य के 4 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 10 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। कांग्रेस के पास बहुमत है, लेकिन चुनाव के आखिरी समय तक समीकरण बदल सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा अपना प्रधान बनाने के लिए सदस्यों से संपर्क कर रही हैं। चुनाव के लिए पंचायत समिति के बाहर पुलिस तैनात की गई है। अंदर सिर्फ सदस्यों को जाने की अनुमति है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2576828

