[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में कांग्रेस का कब्जा, राजेश देवी प्रधान बनीं:भाजपा की विमला देवी को हराया; समर्थकों ने आतिशबाजी की; डीजे पर नाचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में कांग्रेस का कब्जा, राजेश देवी प्रधान बनीं:भाजपा की विमला देवी को हराया; समर्थकों ने आतिशबाजी की; डीजे पर नाचे

गोठड़ा में कांग्रेस का कब्जा, राजेश देवी प्रधान बनीं:भाजपा की विमला देवी को हराया; समर्थकों ने आतिशबाजी की; डीजे पर नाचे

गोठड़ा : पंचायत समिति गोठड़ा में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश देवी ने भाजपा प्रत्याशी विमला देवी को 9 मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। मतदान में राजेश देवी को 13 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी विमला देवी को 4 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य हैं। प्रधान पद के चुनाव में सभी 17 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें कांग्रेस के 13 और भाजपा के 4 सदस्य शामिल थे। प्रधान पद पर जीत दर्ज करने के लिए 9 सदस्यों का समर्थन आवश्यक था। चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश देवी ने 13 मत हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाइयां दीं। इसके बाद आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और जीत का जश्न मनाया। पंचायत समिति परिसर के आसपास काफी देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

राजेश देवी की जीत के साथ ही गोठड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। 17 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस को मिले सभी 13 मतों ने चुनाव परिणाम को स्पष्ट कर दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी विमला देवी को 4 मतों से संतोष करना पड़ा।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77