[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिना मुकाबले कांग्रेस के फूलचंद सैनी बने उदयपुरवाटी प्रधान, विपक्ष से नहीं आया नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिना मुकाबले कांग्रेस के फूलचंद सैनी बने उदयपुरवाटी प्रधान, विपक्ष से नहीं आया नामांकन

वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित फूलचंद सैनी के नाम पर लगी मुहर, एकमात्र नामांकन दाखिल होने से नहीं पड़ी मतदान की जरूरत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुरवाटी पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य एवं कांग्रेस प्रत्याशी फूलचंद सैनी को निर्विरोध प्रधान घोषित किया गया। निर्धारित समय सीमा तक विपक्ष की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी तानिया रीनवा ने बताया कि प्रधान पद के लिए फूलचंद सैनी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया था। नामांकन की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक केवल उनका ही नामांकन प्राप्त हुआ। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्र वैध पाए जाने पर उन्हें निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।

17 वार्डों वाली पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में

उदयपुरवाटी पंचायत समिति में कुल 17 वार्ड हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में कांग्रेस ने सभी 17 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे थे, जबकि भाजपा ने 15 वार्डों में उम्मीदवार खड़े किए थे। हालांकि प्रधान पद के निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की। इसके साथ ही फूलचंद सैनी के निर्विरोध निर्वाचन पर मुहर लग गई और पंचायत समिति की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77