सिंघाना में कांग्रेस की पूनम देवी निर्विरोध बनीं प्रधान, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
सिंघाना में कांग्रेस की पूनम देवी निर्विरोध बनीं प्रधान, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
सिंघाना : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सिंघाना पंचायत समिति में कांग्रेस की पूनम देवी पत्नी अभिषेक शुक्रवार को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुईं। प्रधान पद के लिए निर्धारित समय सीमा तक केवल पूनम देवी का ही नामांकन प्राप्त हुआ। नामांकन पत्र की जांच में आवेदन सही पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल बिजारणियां ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।
पूनम देवी पंचायत समिति के वार्ड संख्या एक से सदस्य निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के पास इस वर्ग का पात्र प्रत्याशी नहीं होने के कारण पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
निर्विरोध निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
पूनम देवी के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया तथा नवनिर्वाचित प्रधान पूनम देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2576872

