राहुल जाखड़ की पहल: जमीनी कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में अवसर देने की तैयारी
राहुल जाखड़ की पहल: जमीनी कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में अवसर देने की तैयारी
झुंझुनूं : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को चुनावी अवसर दिलाने की पहल शुरू की है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने बताया कि पहली बार संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
जाखड़ ने बताया कि दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं से बायोडाटा, आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र लिए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों को जिला कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी पकड़ और सर्वे के आधार पर मजबूत एवं योग्य दावेदारों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र हितों एवं संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को राजनीतिक जिम्मेदारी और चुनाव लड़ने का अवसर मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
नगर निकाय चुनाव में दावेदारी करने के इच्छुक एनएसयूआई कार्यकर्ता अपना बायोडाटा, आधार कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र अगले दिन सुबह 10 बजे तक मंडावा में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ को उपलब्ध करवा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2329176


