[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थान सुथान में तप अभिनंदन समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

थान सुथान में तप अभिनंदन समारोह आयोजित

थान सुथान में तप अभिनंदन समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी मंजूयशा के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद बीदासर के मंत्री रोहित बच्छावत के 11 की तपस्या के अवसर पर तप अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया सर्वप्रथम तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने गीतिका द्वारा अपने भावों की अभिव्यक्ति दी उसके पश्चात तेरापंथ महिला मंडल द्वारा भी गीतिका के माध्यम से तप की अनुमोदना की गई श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के कोषाध्यक्ष विमल लिंगा, तेयुप संरक्षक नवदीप बैंगानी, तेयुप अध्यक्ष चिराग बैंगानी, तेयुप ब्लड कैंप प्रभारी व नेत्रदान संयोजक रितिक बोथरा ने भी अपने भावों की अभिव्यक्ति दी समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी मंजूयशा ने तप को मुक्ति का मार्ग बताते हुए तप के मार्ग पर यूं ही आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी साध्वी वृंद ने गीतिका के माध्यम से भी तपस्वी भाई के तप की अनुमोदना की। उसके बाद स्थानीय संस्थाओं द्वारा तपस्वी भाई रोहित बच्छावत का साहित्य व मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया। अंत में मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी चिन्मयप्रभा ने किया।

Related Articles