संत निरंकारी मिशन ने पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया
संत निरंकारी मिशन ने पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया
खेतड़ी नगर : संत निरंकारी मिशन शाखा कोपर के सौजन्य से रविवार को ‘वननेस वन’ के छठे संस्करण के तहत ‘हरित विश्व की ओर एक साथ कदम’ अभियान के अंतर्गत स्थानीय जैन मंदिर, सुभाष मार्केट में पौधारोपण एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रकृति के प्रति आत्मीय संबंध मजबूत करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना रहा। अभियान के दौरान जैन मंदिर परिसर की सफाई की गई तथा पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच सरती देवी ने पौधारोपण की शुरुआत की। शाखा के सेवा दल संचालक कृष्ण कुमार की देखरेख में सफाई एवं पौधारोपण कार्य किया गया।
इस दौरान वेद प्रकाश, इंद्राज, अनिल, प्रहलाद, पटेल, ढोडाराम, निरंजन लाल, राजेंद्र कुमार, प्रभुदयाल, अशोक, महेश, इशांत, कविता, अनीता, सुनीता, भंवरी, गायत्री, भारती, परमेश्वरी, शकुंतला एवं नव्या सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। अंत में कृष्ण कुमार एवं अनिल ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329166


