खेतड़ी में बिजली पोल टूटा:14 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, नया पोल ना लगाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खेतड़ी में बिजली पोल टूटा:14 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, नया पोल ना लगाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में स्टेट हाईवे नंबर 13 पर एलआईसी कार्यालय के सामने देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल दो हिस्सों में टूट गया, जिससे क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रभावित इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी और अन्य क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था बहाल की। हालांकि, हादसे के करीब 14 घंटे बाद भी टूटे हुए पोल को नहीं बदला गया और प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।
अधिवक्ता गिरधारी लाल सैनी ने बताया – अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा था, जिसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद लंबे समय तक पोल नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने मांग की कि ऐसे हादसों के दौरान त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आमजन को तुरंत राहत मिल सके।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरधारी लाल एडवोकेट, हरीश सैनी, विजेंद्र सैनी, प्रमोद, सुभाष, लोकेश सैनी, अजय सैनी, गिरधारी लाल, सोहनलाल सैनी, विक्रम, विजय और जगदीश सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2328780

