सरदारशहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग परेशान:बीकानेर रोड पर हुई चोरी के बाद व्यापारियों में आक्रोश, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की कार्रवाई की मांग
सरदारशहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग परेशान:बीकानेर रोड पर हुई चोरी के बाद व्यापारियों में आक्रोश, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की कार्रवाई की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है। इसे लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। हाल में बीकानेर रोड स्थित गिरधारीलाल सैनी की दुकान के बाहर से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी ।
जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की मध्य रात्रि को चोर एक पिकअप वाहन लेकर आए। उन्होंने दुकान के बाहर लगे लोहे के तार और जाली को काटकर वहां रखी पानी की टंकियां, टाइल्स और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए।
कार्रवाई ना होने से व्यापारियों में आक्रोश
पीड़ित दुकानदार ने 2 अगस्त को ही सरदारशहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस द्वारा इस मामले में प्राथमिकी 11 अगस्त को दर्ज की गई। 20 अगस्त तक भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिलने और ठोस कार्रवाई न होने से व्यापारियों में असंतोष है।
इसके चलते अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने की मांग की। ग्राहक पंचायत ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत सहमंत्री डॉ. प्रभा पारीक, जिलाध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, डॉ. पी.के. पांडिया, गिरधारीलाल सैनी, तहसील अध्यक्ष घनश्याम भोजक, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, विकास पारीक, राजकुमार तिवाड़ी, राजेन्द्र तिवाड़ी, पत्रकार पवन चोटियां, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु राठौड़, मांगीलाल सेवदा, अभिषेक भोजक, मुकेश सेवदा, भवानीशंकर सैनी, हर्षवर्धन सोनी, अरविंद सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325762

